प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में हुआ बैठक

चतरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को प्रचंड बहुमत से जिताएगी क्षेत्र की जनता : किशुन कुमार दास सिमरिया विधानसभा

चतरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास,भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, मिथिलेश गुप्ता जिप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी,भाजपा प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निशा कुमारी सहित सभी प्रखंडों के मंडल अध्यक्ष, सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने कहा है कि चतरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को क्षेत्र की जनता प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पूरे संसदीय क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है। उन्होंने कहा कि सिमरिया के मुरवे मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का आयोजन होगा। इसको लेकर भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एस सी मोर्चा किशुन कुमार दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र से लाखों की संख्या में क्षेत्र की जनता जनसभा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने चतरा की पावन धरती पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। एक बार फिर 10 वर्षों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां भद्रकाली की धरती पर अपना कदम रखेंगे।उनके आगमन को लेकर अभी से ही व्यापक तैयारियां की जा रही है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भक्ति ने कहा कि चतरा जिला से भाजपा कार्यकर्ताओं में महिलाओं की टोली बड़ी संख्या में शामिल होंगे और नारी शक्ति का भव्य स्वरूप भी सिमरिया के मुरवे मैदान में दिखेगा। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री अनामिका देवी , ऋषि बाला सिंह, अभिषेक केसरी,शंकर साह सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *