27 फरवरी को चलेगी आंधी, वज्रपात भी होने की संभावना

रांची। झारखंड सहित पूरे देश मे मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी ने जीना मुहाल कर रखा है। पारा लगातार कभी ऊपर तो कभी नीचे रह रहा है । इससे एकओर जहां स्‍वास्‍थ्‍य पर बुरा असर पड़ रहा है तो वहीं दैनिक जीवन और खेतीबारी का काम भी प्रभावित हो रहा है। मौजूदा समय में खेतों में गेहूं के साथ ही दलहन और तेलहन की फसलें लगी हुई है । परिवर्तन के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है । झारखंड में कल यानी 27 फरवरी को आंधी चलेगी। वज्रपात भी होगा। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 फरवरी, 2024 को दी है। राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

केंद्र के मुताबिक 27 फरवरी को राज्‍य के पश्चिमी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की वर्षा और गर्जन होने की उम्‍मीद है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

राज्‍य में कल यानी 27 फरवरी को गर्जन और तेज हवा के झोंके साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।केंद्र के अनुसार 28 फरवरी को आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा। केंद्र के अनुसार 2 मार्च को राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में पड़ने की संभावना है। 29 फरवरी और 1 मार्च को आसमान मुख्‍यत: साफ और मौसम शुष्‍क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *