चतरा । विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सह राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश सचिव रश्मि प्रकाश आज सदर प्रखंड के लेम पंचायत के ग्राम मरमदीरी में शुरू हो रहे श्री श्री 1008 श्री सप्त दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कलशयात्रा में शामिल हुई। इस दौरान श्री प्रकाश ने उपस्थित श्रद्धालुओं को महायज्ञ की बधाई व शुभकामनाएं दी। ईएस मौके पर श्री प्रकाश ने कहा कि यज्ञ को सनातन संस्कृति में बहुत अधिक महत्व दिया गया है। आध्यात्मिक दृष्टि के साथ साथ ये शारीरिक और मानसिक लाभ भी पहुँचाते हैं। यज्ञ से बल और बुद्धि प्राप्त होती है। हमें समय-समय पर यज्ञ करना चाहिए। प्रभु परम स्वरूप में जब आते हैं तो कहीं ना कहीं यज्ञ का प्रभाव होता है। इस दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु झूमते-नाचते और जयकारा लगाते चल रहे थे। वहीं महिला श्रद्धालु माथे पर मंगल कलश लेकर जयकारा लगाते चल रही थीं उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलापरिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, राष्ट्रीय जनता दल वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव, राष्ट्रीय जनता दल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, जिलापरिषद पूर्व उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड अध्यक्ष मनोज रवानी, राजद जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
