ऐतिहासिक सूर्यमंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

सूर्यदेव का मंदिर ऐतिहासिक होगा : राजसिंह चौहान

बरही/हजारीबाग । प्रखंड के बरहीडीह स्थित सूर्यमंदिर प्रांगण में मंदिर के निर्माण को लेकर भगवान केसरी की अध्यक्षता में सूर्यमंदिर निर्माण समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के बीच बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यरूप से सूर्यमंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष सह सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राजसिंह चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि सूर्यमंदिर का निर्माण बरही के ऐतिहासिक छठ घाट बरहीडीह में सामुहिक सहयोग से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के अथक प्रयास के साथ आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है। राजसिंह चौहान ने लोगों को बताया कि सूर्य भगवान हिंदुओं के लिए आस्था के देवता माने जाते है। धर्म के आस्था के अनुसार भगवान सूर्य के आशीर्वाद से सारा देश प्रकाशमान है। इसलिए हमसभी को उनके प्रति पूर्ण आस्था रखते हुए उनके मंदिर को अभूतपूर्व बनाया जायेगा। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष राज सिंह चौहान ने अपार हर्ष जताते हुए कहा कि भगवान सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बरही के सभी सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, प्रबुद्धजन व महिलाएं एवं समस्त ग्रामवासी उक्त कार्य में भाग लेकर यज्ञ को सफल बनाएंगे। समिति एवं बरहीडीह के ब्राह्मणों के निर्णय के अनुसार शुद्ध तिथि भूमि पूजन हेतु 28,01,2024 को किया जायेगा। साथ ही 16 फरवरी 2024 से यज्ञ प्रारम्भ करते हुए 24 फरवरी 2024 को यज्ञ को पूर्ण किया जाएगा। मौके पर ब्राह्मणों की मुख्य उपस्थिति में रामलखन शर्मा,प.परमानंद पांडे, गौतम पांडे, जीवलाल पांडे,युगल शर्मा,रविरंजन पांडे, रिंकू पांडे, अजय पांडे, रामचंद्र पांडे, सुबोध कुमार पांडे के अलावे संचालकर्ता राजसिंह चौहान, भगवान केसरी, मुखिया शमसेर आलम, राजकुमार केसरी, कैलासपति सिंह,सचिव राजवंशी सिंह,कोषाध्यक्ष पिंटू ठाकुर,से रमेश ठाकुर, रिंकू कुमार, सीताराम राणा, उपेंद्र शर्मा,मोती कुमार सिंह, सुखदेव ठाकुर, विक्की सिंह, राजू राणा,अशोक राणा, सहादेव प्रजापति, विकेंद्र सिंह, प्रकाश राणा, नकुल राणा, शंकर भुइयां, भुनेश्वर साव, विजय सिंह, मुकेश सिंह, सुरेश राम, नागेश्वर ठाकुर,चंद्रदेव राणा, शम्भू केसरी, नंदन प्रसाद केसरी के अलावे कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *