मयूरहंड(चतरा) । जिले के मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 99 वीं जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया।इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के प्रधान मंत्री के रूप में उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान,सुशासन का प्रदर्शन करते हुए कई पहल शुरू की।इन जन-केंद्रित पहलों ने भारत की परिवर्तनकारी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इनमें से कुछ प्रमुख पहलों में किसान क्रेडिट कार्ड, स्वर्णिम चतुर्भुज, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यक्रम और सर्व शिक्षा अभियान शामिल हैं। रक्षा क्षेत्र में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए भारत ने वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण भी किया। इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह,उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, महामंत्री महेंद्र नायक,पूर्व उप मुखिया राजू राम,अयोध्या पाण्डेय विशम्भर राणा के अलावा भाजपा नेता उपस्थित थे।
भाजपा ने मनाया सादगी के साथ सुशासन दिवस
![](https://rashtriyashan.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231225-WA0033.jpg)