रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज देवघर में मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि- विधान से पवित्र द्वादस ज्योतिर्लिंग भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर राज्य की उन्नति, अमन -चैन, सुख- शांति -समृद्धि और राज्यवासियों की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बाबा बैद्यनाथ से देश और प्रदेश के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
