रांची : शनिवार को राज्य के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता ने देवघर प्रवास के दौरान देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ मन्दिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना की । श्री भोक्ता ने प्रदेश की तरक्की उन्नति और विकास तथा प्रदेश के सभी नागरिक सुख शांति से जीवन यापन करे, इसके लिए भोलेनाथ से कामना की। इस दौरान श्रम मंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं झारखण्ड प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए। प्रदेश के विकास एवं जनता की कुशलता की कामना की।

