राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
चतरा । राष्ट्रीय जनता दल चतरा परिवार ने शुक्रवार को चतरा विधानसभा क्षेत्र के हंटरगंज प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान में जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रश्मि प्रकाश समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें गरीबों, शोषितों, वंचितों और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों का सच्चा हितैषी और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया। सभी ने उनके विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश ‘अंगार’, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव वरिष्ठ नेता सुधीर सिंह समेत सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।