राज्य की वर्तमान व्यवस्था से जनता नाखुश : सुदेश महतो

  • आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, जेएमएम और कांग्रेस के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

रांची : राज्य की मौजूदा व्यवस्था से जनता खुश नहीं है। सरकार की गलत नीतियों का असर आम आदमी के जीवन पर पड़ रहा है। गैर जवाबदेह शासन प्रदेश को पीछे धकेला है। जिन्हें लोगों ने सत्ता संभालने की जिम्मेदारी दी वे जनता का विश्वास जीतने में पूर्णतः विफल रहे हैं।

उक्त बातें केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान लोहरदगा, जमशेदपुर और रांची से आए जेएमएम, कांग्रेस के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने सैकड़ों की संख्या में पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।

पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि अच्छे विचार के साथ प्रदेश में काम करने का समय आ गया है। चौबीस में हम सभी को मिलकर झारखंड को विकास की पटरी में लाना है। आपका विचार और विवेक आपके साथ चल रहा है। प्रदेश में अच्छे विचार के साथ काम करने का समय आ गया है। आजसू पार्टी जनता के उत्थान के लिए आप सभी को मंच देगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड को नुकसान पहुँचाने वाले लोगों के खिलाफ लड़ाई का सही वक्त है। यह प्रदेश अपनी क्षमता और ताकत पर खड़ा होगा। इस प्रदेश की संभावनाओं को आजसू पार्टी और उसके कार्यकर्ता अपनी मेहनत से यथार्थ में बदलेंगे।

30 साल से अधिक जेएमएम में रहने के बाद पार्टी में शामिल हुए जेएमएम के लोहरदगा जिला सचिव रन्तु उरांव ने कहा कि जिस आशा और उम्मीद से झारखंड का निर्माण हुआ उसका एक कतरा भी पूरा नहीं हुआ। हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी लेकिन वो झारखंड को सवारने में विफल रहे इसलिए आज आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूँ।

जेएमएम को छोड़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले धीरज कुमार यादव ने कहा कि जेएमएम से 26 साल का रिश्ता को तोड़ कर आज आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूँ। 5 साल में सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया। सुदेश जी को राज्य की जनता उम्मीद भारी नजरों से देख रही है। आने वाले चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता देवशरण भगत, हसन अंसारी, लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत, मुकुंद चंद्र मेहता, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

इन्होंने ली सदस्यता :

  • लोहरदगा से
    कलमजीत सिंह सरदार,मुस्तफा खलीफा,इकरामुल अंसारी, राजू उरांव, अब्दुल अंसारी, राम नंदन भगत, रेयाजुद्दीन अंसारी, तेजप्रताप साही, कबीर,तारकेश्वर महतो, बिलेसर महतो, राजू उरांव, विकास, मनीष, राजू बैठा, राजेश, सोनू यादव, राजबहादुर पाहन, अखिलेश यादव,राजकुमार यादव, सागर वर्मा, संदीप भगत, नीरज, विक्रम, मनोज, लाल मिथलेश नाथ, सूरज सिंह, संजीव शर्मा, जतरु मुंडा, एन. कुजूर, मनोज साहू, सुरेंद्र प्रजापति, नीरज सिंह, मनोज, गदुर, संतोष, सतेन्द्र, अमन, इम्तियाज, सुमित, रमेश रामानन्द, राजेश, संजय, रामकिशुन,विजय प्रसाद, जीतू सिंह, सरफराज, शबनम, इस्लाम, मोजाहिम समेत सैकड़ों लोग पार्टी में हुए शामिल।
  • जमशेदपुर से
    सीमा देवी, मुकेश यादव, जूनियर धीरज यादव, काजल मुखी, सांवली, रंजीता मुखी, रोहित,ऋतिक, कुणाल,राकेश,अमित,मंटू, बालेश्वर, इसी मार्डी, संजू, सुमन, रितेश, जयदीप, जुगेश,लेखराज, उमेश,सुषमा, जॉय, भलेरिया, कौशल्या, ललिता, फँसीका, घनश्याम, लक्खी, भोला समेत कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन।
  • रांची से
    प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव प्रदुम्न पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र शर्मा, डॉ शहाब आर्यन, नवल किशोर सिंह, संजीव कुमार महतो, जलेश्वर महतो, राजेश कुमार महतो, राजकिशोर महतो, राजेन्द्र बेदिया, अविनाश कुमार, वंशी गंझू, संजय गंझू, राजेंद्र मुंडा, नरेश गंझू, मोहराई गंझू, कमल गंझू, सुरेश गंझू एवं अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *