रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज देवघर में मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि- विधान से पवित्र द्वादस ज्योतिर्लिंग भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर राज्य की उन्नति, अमन -चैन, सुख- शांति -समृद्धि और राज्यवासियों की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बाबा बैद्यनाथ से देश और प्रदेश के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
Related Posts
देव से है भगवान सूर्यदेव का गहरा नाता, आज रथयात्रा के पश्चात होगा सूर्य महोत्सव का शुभारंभ
राष्ट्रीय शान देव, औरंगाबाद। बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले से मात्र 18 किलोमीटर दूर पूर्व- दक्षिण कोण पर स्थित देव…
रोशनी के त्योहार के बाद देश-दुनिया में धूम धाम से मनाया जा रहा लोक आस्था का महापर्व छठ
रांची /अमेरिका। हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दीपावली के समाप्त होते ही देश-दुनिया में महापर्व छठ की तैयारियों ने जोर…
चतरा विधानसभा भावी प्रत्याशी रश्मि प्रकाश महायज्ञ कलश यात्रा में हुई शामिल
चतरा । विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सह राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश सचिव रश्मि प्रकाश आज सदर प्रखंड के लेम…