गोला थाना परिसर में पुलिस-पब्लिक मीट का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय शान

गोला(रामगढ़)। रविवार को गोला थाना परिसर में पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। गोला थाना प्रभारी के तौर पर झारखंड पुलिस सर्विस(जेपीएस) के आरक्षी उपाधीक्षक(प्रशिक्षु) फौजान अहमद ने दो दिन पूर्व पदभार ग्रहण किए हैं। नये उर्जावान पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस-पब्लिक मीट करने का निश्चय करते हुए इस प्रकार का आयोजन किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधियों, साभ्रांत बुद्धिजीवियों एवं पत्रकारों से आग्रह किया कि बिना आप सभी के सहयोग से पुलिस जनकल्याणकारी कार्यों को अंजाम नहीं दे सकती इसलिए आपलोगों के सहयोग एवं सुझावों की अपेक्षा करता हूँ।
उपस्थित लोगों ने यहाँ की मूलभूत समस्याओं से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। इनमें मुख्य रूप से आये दिन सड़क जाम की समस्या तथा विशेष तौर पर सड़क किनारे बने स्लैब युक्त नालियों का अतिक्रमण।


इस अवसर पर इन्सपेक्टर पंकज कुमार, एसआई रंजन ओझा ने भी विचारों का आदान प्रदान किया तथा आश्वस्त किया कि इन सभी समस्याओं का हल निकालने का यथासंभव प्रयास किया जायगा। मौके पर उपप्रमुख विजय कुमार ओझा, जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष रामविनय महतो, कमाल शहजादा, समाजसेवी चन्द्रशेखर महतो, मुखिया जाकिर अख्तर, पूर्व जिप सदस्य गोविंद मुंडा, कपिल महतो, पूर्व मुखिया बजरंग महथा, पूर्व मुखिया सुरेश रजक, सुनील कुशवाहा, मो. एहतेशामुद्दीन, प्रदीप सिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *