अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

राष्ट्रीय शान

मयूरहंड(चतरा) । थाना परिसर में शनिवार को राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में आयोजित कार्यक्रम को लेकर दोनों समुदाय के प्रबुद्घ जनो , जनप्रतिनिधियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के साथ बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ साकेत कुमार सिन्हा व संचालन थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने किया।बीडीओ ने उपस्थित लोगों से सामाजिक सौहार्द के साथ उत्सव मनाने की अपील किया है साथ हीं क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाये रखने में प्रशासन को सहयोग करने को कहा। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में भ्रमण कर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन पैनी नजर रखेगी इसे लेकर मीडिया सेल का गठन किया गया है। क्षेत्र के दोनों समुदाय के लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक न्यूज पर ध्यान नहीं देने के लिए अपील किया। साथ ही क्षेत्र में शरारती तत्वों पर नजर रखने व प्रशासन को सूचित करने का अनुरोध किया। गांव में जो भी जुलूस निकले वो निर्धारित मार्ग से गुजरने समेत कई अहम निर्देश दिया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह,मुखिया रामनाथ यादव,अवर निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह,बिक्रम यादव , सतेन्द्र सिंह, सतेन्द्र साव,ईश्वरी मेहता,मुबारक अंसारी,राजू कुमार,डी एन प्रसाद,रामस्वरूप यादव,जयनंदन यादव,नंदलाल गुप्ता,सतेन्द्र कुमार सिंह, सिकन्दर कुमार ,अशोक महतो,प्रभु महतो, बिरन भुइयां,मोहम्मद मुख्तार,मुबारक अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *