रांची। आयकर विभाग ने कॉंग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के अलग अलग ठिकानों से 200 करोड़ कैश बरामद किया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ देवशरण भगत ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलना इस बात की पुष्टि करता है कि कांग्रेस ने अपने साथी दलों के साथ मिलकर हमेशा झारखंड को सिर्फ लूटने और ठगने का काम किया है। जनता को अपने झूठे वादों से दिग्भ्रमित कर यह लोग आज सत्ता में बैठ गए हैं। धन राशि जिसे जनता और इस प्रदेश के विकास पर खर्च होना चाहिए था उसे इन्होंने अपने यहां तिजोरी में बंद कर लिया है। यह पैसा जनता का है, जनता के हक का है। आज इस सरकार की कुशासन व्यवस्था से राज्य के हर वर्ग व समुदाय के लोग परेशान है। सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना कर लूट की खुली छूट दे रखी है।
कांग्रेस ने अपने साथी दलों के साथ झारखंड को सिर्फ लूटने और ठगने का काम किया है : डॉ देवशरण भगत
