पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करुँगा : मनीष जायसवाल
राष्ट्रीय शान
गोला(रामगढ़) । आगामी संसदीय चुनाव के मद्देनजर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्यासी सह् हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल का गोला मंडल एवं बरलंगा मंडल भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गाजेबाजे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्ता मंदिर में पुजा अर्चना के पश्चात मनीष जायसवाल का काफिला गोला मंडल क्षेत्र में पहुँचा जहाँ भाजपा गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से पहनाकर स्वागत किया । काफिला कुसुमडीह, रजरप्पा चौक, डीवीसी चौक, कालीनाथ चौक होते हुए बरियातू पहुँचा। इसके पश्चात बरलंगा मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का हारुबेड़ा में स्वागत किया। इस मौके पर मनीष जायसवाल ने कहा कि आपलोग का प्यार एवं स्नेह हमें जीत की उर्जा एवं शक्ति देगा। पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा किया है उस खरा उतरने का भरपूर प्रयास करुँगा। उन्होंने कहा कि सवों से आग्रह है कि सब मिलकर कार्य करेंगे तथा “अबकी बार 400 पार” तथा “फिर केन्द्र में मोदी सरकार” बनाना है। उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत है, सभी शक्ति केंद्रों में कार्यक्रम होना है। मौके पर भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, राजु चतुर्वेदी, खिरोधर साहु, रंजन फौजी, विजय ओझा, रंजीत पाण्डेय, राजीव जायसवाल, विजय जायसवाल, मनोज महतो, पंचम चौधरी, जितेन्द्र साहु, डोमन नायक, रवि हाजरा, विकास मणि पाठक, प्रीतम झा, लखन अग्रवाल, एहशानुल हक, हरीश बर्मन, सुधा देवी, देवंती देवी, रामकुमार नायक, त्रिलोचन प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे