डीएवी स्कूल, नॉर्थ कर्णपुरा, टंडवा के प्राचार्य राजेश्वर सिंह का आकस्मिक निधन, स्कूल में शोक की लहर

चतरा। डीएवी स्कूल, नॉर्थ कर्णपुरा, टंडवा के प्राचार्य राजेश्वर सिंह के आकस्मिक निधन की खबर से स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्रों और कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त है। बताया गया है कि वे रांची के मेडिका अस्पताल में इलाजरत थे। उनके निधन से शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।

उनके सरल स्वभाव और नेतृत्व क्षमता की वजह से वे शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। स्कूल परिवार ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *