कई जिलों में 1 से 3 घंटें में आसमानी बिजली और बारिश की संभावना

राष्ट्रीय शान

रांची। झारखंड के कई जिलों के लिए तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले कुछ घंटें में कई इलाकों में वज्रपात होने की प्रबल आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव गुमला, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

बिजली के चमकने पर घर के अंदर बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही टेलीफोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरवाजों और खिड़कियों को बंद कर देना चाहिए। बरामदे और छत पर नहीं जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *