लोकसभा से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बनाई नई टीम , चतरा के कालीचरण सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी*

बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई..!

चतरा । बीजेपी के प्रदेश कमिटी की घोषणा हो गई है। प्रदेश बीजेपी कमेटी में 11 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 10 मंत्री और 9 नेताओं को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम में 11 उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री बनाए गए है। जिसमें राज्य के लगभग हर क्षेत्र और समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का ख्याल रखा गया है।
बीजेपी की नई कमेटी में विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, भानू प्रताप शाही, राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, लुईस मरांडी, बड़कुंवर गगराई, अशोक भगत, कालीचरण सिंह और आरती कुजूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। चतरा के कद्दावर नेता कालीचरण सिंह का संगठन में कद बढ़ाया गया है। उन्हें बड़ी जिम्मवारी सौंपते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। कालीचरण सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने बधाई दी है। चतरा जिले से पहली बार प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है । इससे चतरा जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *