भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में चतरा अनुमंडल पदाधिकारी ने गरीब बच्चों के बीच किया गर्म वस्त्र का वितरण,

बच्चों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी ने केक काट कर मनाया क्रिसमस ,

राष्ट्रीय शान

चतरा : क्रिसमस पर्व के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी भवन चतरा में गरीब व असहाय बच्चों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। इस दौरान करीब तीन दर्जन बच्चों को इसका लाभ मिला। सभी बच्चों ने गर्म वस्त्र पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान एसडीओ सुरेंद्र उरांव ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और क्रिसमस पर्व की सबों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीओ सुरेंद्र उरांव तथा वस्त्र वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करने वाली सदस्य अनुज्ञा शर्मा उपस्थित थे। इस मौके पर रेड क्रॉस के चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, सचिव धर्मेंद्र पाठक तथा कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा ने भी बच्चों के बीच वस्त्र बांटे और बच्चों के साथ साथ उपस्थित सभी सदस्यों को मिठाई खिलाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेड क्रॉस के लैब टेक्नीशियन विजय कुमार, जीएनएम सुप्रिया कुमारी, मधुलता कुमारी, रत्नेश कुमार, तापेश्वर प्रसाद सोनी, कहकशा प्रवीन ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *