अमेरिका में इंडिया डे परेड में दिखी राम मंदिर की झांकी, सोनाक्षी , मनोज तिवारी और पंकज त्रिपाठी भी पहुंचे

राष्ट्रीय शान

रांची/अमेरिका । न्यूयार्क में भारतवंशियों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इंडिया डे परेड निकाली। इसमें भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और धार्मिक विविधता की झलक दिखी। इसमें अयोध्या के राम मंदिर की झांकी शामिल की गई। इसके अलावा मुस्लिम, ईसाई और सिखों की झांकियां भी देखने को मिलीं। इंडिया दे परेड में झारखण्ड राज्य के हजारीबाग व चतरा जिले के लोग भी शिरकत किए तथा अतिथियों को स्वागत किया ।

परेड में भारतीय समूह के लोग शामिल हुए। लोगों ने महाराष्ट्र के पारंपरिक ढोल बजाते हुए राम मंदिर की झांकी का स्वागत किया। हजारों लोगों ने इस परेड में भाग लिया। अमेरिका के न्यूयार्क में भारतीय संस्कृति का झलक इंडिया डे परेड के दौरान देखने को मिली। इस परेड में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पंकज त्रिपाठी और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में लोग परेड में शामिल होने पहुंचे थे। राम मंदिर की झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *