जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने किया कंबल वितरण,ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए।

चतरा । कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होते है। एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है । लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है। असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं।

बुधवार को ज़िप उपाध्यक्ष वृज किशोर तिवारी ने ईटखोरी प्रखण्ड स्थित भद्रकाली मंदिर परिसर अखण्ड महाकीर्तन स्थल पहुंच कर कीर्तन कर रहे दिव्यांगो व बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया। कंबल वितरण के क्रम में श्री तिवारी ने दिव्यांगो व बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं ठंड के प्रति सचेत रहने व ठंड से बचने की सलाह दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना मानव का सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंद, गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने से जो आत्मशांति मिलती है उस शांति का अनुभव बड़ा ही आनंदमय होता है। हमें ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता सुजीत भारती ,बसंत नारायण सिंह ,अमित सिंह , अनिल सिंह , टुन्नी सिंह , पिंटू सिंह , उदय सिंह , विजय चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *