भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 11 से 25 जनवरी 2025 तक संविधान गौरव अभियान चलाएगी। इस अभियान का उद्देश्य संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों, संघर्षों और लक्ष्यों को जनता तक पहुंचाना है।

भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने बताया कि यह अभियान मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा। इसके तहत डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान पर विशेष कार्यक्रम, संगोष्ठियां और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही, आम लोगों को भारतीय संविधान की महत्ता और इससे जुड़े मूल्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य सामाजिक समरसता और समानता के मूलभूत सिद्धांतों को मजबूत करना है, जो बाबा साहेब के जीवन और संघर्ष का केंद्रीय तत्व रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/12DhwBiwcBp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *