राज्य के नवनिर्माण में अपना योगदान करें युवा : सुदेश महतो

img 20260208 wa00105723152167754485332.webp

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो रविवार को खटंगा खेलगांव में आयोजित मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Img 20260208 Wa00105723152167754485332 1024x659

इस अवसर पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विकास के रास्ते से भटक चुका है। आज हमारे राज्य की खनिज संपदा के बाद कोई अन्य रूप में पहचान है तो वह है लेबर स्टेट के रूप में। राज्य की बागडोर युवाओं को अपने हाथों में लेने की जरूरत है, ताकि राज्य को फिर से सही दिशा में गति दी जा सके। श्री महतो ने कहा कि युवा लगातार आजसू से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। हमें एकजुट होकर राज्य के नवनिर्माण में अपना योगदान करने की आवश्यकता है।

इस मौके पर केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत जी, केंद्रीय महासचिव दीपक महतो , केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह , रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो , युवा आजसू के प्रदेश संयोजक गदाधर महतो , रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव के साथ-साथ पार्टी कई सम्मानित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *