चतरा शहर में चुनावी सरगर्मी तेज, सर्वे रिपोर्ट में सुदेश कुमार सबसे आगे ।।

चतरा(संजीत मिश्रा) : चतरा शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। शहर की सरकार चुनने के इस मुकाबले में कई प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं, लेकिन पब्लिक सर्वे की रिपोर्ट कुछ अलग ही तस्वीर पेश कर रही है। सर्वे के मुताबिक नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशी सुदेश कुमार अन्य उम्मीदवारों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में की गई चर्चा और जनमत के आधार पर यह बात सामने आई है कि सुदेश कुमार को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
मतदाताओं का कहना है कि सुदेश कुमार लंबे समय से चतरा शहर के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी और निरंतर जनसंपर्क ने उन्हें आम जनता की पहली पसंद बना दिया है। कई नागरिकों का मानना है कि वे केवल चुनावी मौसम में नहीं, बल्कि वर्षों से शहर की समस्याओं को उठाते रहे हैं। वहीं अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में सक्रिय दिख रहे हैं, लेकिन जनता के बीच यह चर्चा है कि कई उम्मीदवार चुनाव के समय ही ज्यादा सक्रिय हुए हैं। कुछ प्रत्याशी पहली बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिससे मुकाबला रोचक जरूर हो गया है, पर राह आसान नहीं दिख रही।
शहर में यह भी चर्चा है कि नगर परिषद के इस चुनाव में विकास, होल्डिंग टैक्स , स्वच्छता, सड़क, जलनिकासी और बुनियादी सुविधाएं मुख्य मुद्दे बने हुए हैं। ऐसे में मतदाता अपने प्रतिनिधि के चयन में काफी सतर्क दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल जनमत की हवा सुदेश कुमार के पक्ष में बहती दिख रही है, हालांकि अंतिम फैसला 27 फरवरी को मतपेटी खुलने के बाद ही स्पष्ट होगा। चतरा नगर परिषद चुनाव का परिणाम शहर की आगामी विकास दिशा तय करेगा।

Leave a Reply