जेसीआई रांची ने स्वास्थ्य और मानवता के प्रति समर्पित दो सफल शिविरों का किया आयोजन

रांची । जेसीआई रांची ने 8 फरवरी 2026 को सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर एवं विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। जेसीआई कार्यालय परिसर में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जीवन रक्षा में सार्थक योगदान देना रहा।

Img 20260208 Wa00086196106010745330731 1011x1024

रक्तदान शिविर: “बनें रक्तदाता, दें किसी को जीवन की नई आशा”

सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हुए रक्तदान शिविर में युवाओं एवं जेसीआई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर में कुल 42 सदस्यों ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नागरमल मोदी सेवा सदन ब्लड बैंक, रांची का सराहनीय सहयोग रहा। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. रोहित अग्रवाल ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने मरीजों की दंत जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक किया। इस शिविर में 56 सदस्यों ने अपनी दंत जांच करवाई।

इन दोनों शिविरों के सफल आयोजन में अध्यक्ष जेएफडी अभिषेक जैन, सचिव जेएफएम साकेत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेसी ऋषभ जैन, वीपी कम्युनिटी जेएफएम अनुभव अग्रवाल, निदेशक ब्लड एंड हेल्थ कैंप्स जेएफएम अमन पोद्दार, प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी रविश तोदी एवं सह-प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी प्रवीण अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रवि सामौता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *