रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मेडिका अस्पताल पहुंचकर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उनके इलाज की स्थिति और स्वास्थ्य से संबंधित अन्य पहलुओं पर डॉक्टरों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री मुंडा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कड़िया मुंडा न केवल राज्य बल्कि पूरे देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने श्री मुंडा के इलाज के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।