एसबीआई मुख्य शाखा से निकासी कर जा रही महिला से 50 हजार की छिनतई

चतरा । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर भाई के घर झुमडा जा रही एक महिला सुनीता देवी से बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है । बाइक सवार दो अपराधी राजा तालाब के समीप चहक ऑटोमोबाइल के पास से दोपहर करीब दो बजे महिला का थैला छीनकर फरार हो गए । घटना के बाद महिला काफी परेशान है । जानकारी के अनुसार महिला एसबीआई मुख्य शाखा से 50 हजार रुपये निकालने के बाद अपने भाई के घर जा रही थी । इस दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला के हाथ से थैला छीन लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए । घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे ।

Img 20260209 Wa00046212848927107383267 460x1024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *